उत्तर प्रदेश

Up News: आशा कार्यकर्ता की तलवार से हमला कर हत्या

Sarita
23 Feb 2025 9:48 AM IST
Up News: आशा कार्यकर्ता की तलवार से हमला कर हत्या
x
Up News : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक आशा कार्यकर्ता ज्योति (35) पर नकाबपोश युवक ने तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के टेहरका गांव की रहने वाली ज्योति की शादी करीब 12 साल पहले झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नाथ की कोठी निवासी लाखन से हुई थी। इनके 2 बच्चे हैं, जिसमें एक 9 साल का लड़का और एक 6 साल की लड़की है। घटना वाले दिन लाखन दोपहर करीब 12 बजे काम पर चला गया था। ज्योति छत पर गेहूं धो रही थी, जबकि बच्चे नीचे कमरे में थे।
वहीं, ज्योति की सास आंख के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती थीं। इसी बीच गमछे से चेहरा ढके एक युवक छत पर आया और ज्योति पर तलवार से हमला कर दिया। उसने ज्योति के पेट, हाथ, पैर और सिर पर कई वार किए। इसके बाद वह सीढ़ियों से भाग निकला। नीचे कमरे में मौजूद दो बच्चों ने युवक को खून से लथपथ तलवार लेकर आते देखा तो वे डर गए और उसके जाने के बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर ज्योति की भाभी समेत पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लखन को सूचना दी, जिसके बाद सभी लोग ज्योति को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लखन के मुताबिक घटनास्थल पर एक युवक का आधार कार्ड मिला है, जो बरुआसागर निवासी अंकित पुरोहित का है। लखन ने बताया कि यह युवक कुछ महीने पहले भी उनके घर आया था और उस समय उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। तभी उसका घरवालों से विवाद हो गया था। ज्योति की भाभी ने बताया कि आरोपी पहले तो 2-3 बार घर के आसपास घूमता रहा और जब ज्योति घर के अंदर गई तो उसने हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं ज्योति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
Next Story