- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खुदाई शुरू...
उत्तर प्रदेश
Up News: खुदाई शुरू होते ही निकलने लगे सोने के सिक्के, मजदूर रह गए दंग, पुलिस बोली- सालों पुराने हैं
Sarita
26 July 2025 10:29 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शुक्रवार को कुछ मजदूर रोज की तरह अपने काम में व्यस्त थे। वे पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई कर रहे थे। तभी उन्हें कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वहां उन्हें कई सोने के सिक्के और बेशकीमती चीजें मिलीं। मामला सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के बरहेटी गांव का है। यहां पानी निकालने के लिए गड्ढा खोदा गया था। इस दौरान मजदूरों को 11 चमकदार सोने के सिक्के मिले। खुदाई में सिक्के मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। जैसे ही लोगों को मामले की भनक लगी, वे मौके पर पहुंच गए। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई में मिले 11 सिक्कों को जब्त कर लिया। सिक्के काफी पुराने बताए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि सिक्कों को जब्त कर पुरातत्व विभाग को सौंप दिया जाएगा। जिसकी पुरातत्व विभाग जांच करेगा। हालांकि, कुछ लोगों का दावा है कि खुदाई में सिर्फ़ सिक्के ही नहीं, बल्कि कई और चीज़ें भी मिली हैं, जिन्हें लोगों ने अपने पास रख लिया है। पुलिस ने लोगों से खुदाई में मिली चीज़ें प्रशासन को सौंपने की अपील की है।
मौके पर पहुँची पुलिस ने कबाड़ी के घर से घड़ा और सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने सिक्कों की जाँच के लिए पुरातत्व विभाग से संपर्क किया है। अधिकारियों का मानना है कि ये सिक्के बहुत पुराने और ऐतिहासिक महत्व के हो सकते हैं।
TagsUpखुदाईसोनेसिक्केमजदूरदंगUpdigginggoldcoinsworkersstunned जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





