- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: गन्ने के खेत...
उत्तर प्रदेश
UP News: गन्ने के खेत में छिपे हथियारबंद बदमाशों ने किसान को मारी गोली, दर्दनाक मौत
Sarita
1 Aug 2025 6:28 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गन्ने के खेत में छिपे हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर खेत पर पहुंचे किसान के परिजनों ने लहूलुहान हालत में पड़े घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दरअसल, घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र स्थित अंती गांव की है। जहां आज गन्ने के खेत में छिपे कुछ हथियारबंद बदमाशों ने 50 वर्षीय किसान संजय को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए, वहीं गोली की आवाज सुनकर पास के खेत में काम कर रहे घायल किसान के परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि किसान संजय लहूलुहान हालत में पड़ा था। जिसके बाद परिजनों ने घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किसान को गोली लगने की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आला अधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के चप्पे-चप्पे की गहनता से जांच की। बहरहाल, पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बदमाशों को पकड़ने के लिए खेत में तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस इस इलाके की पूरी तरह से तलाशी ले रही है। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं और ये टीमें लगातार तलाशी ले रही हैं। नियमानुसार जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
TagsUPगन्नेखेतबदमाशोंकिसानगोलीमौतUPsugarcanefieldmiscreantsfarmerbulletdeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





