- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पुलिस मुठभेड़...

x
Up News: मिल्कीपुर पवई थाना क्षेत्र के गोखवल अंडरपास के पास गुरुवार की सुबह पुलिस से मुठभेड़ में एक पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने एक ट्रक से 25 प्रतिबंधित मवेशी बरामद किए, चार की मौत हो चुकी थी। पवई एसएचओ प्रदीम मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर एक ट्रक में प्रतिबंधित मवेशी लेकर जा रहे हैं। पवई एसएचओ ने अहरौला एसएचओ अनिल कुमार सिंह को सूचना दी।
दोनों एसएचओ ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के गोखवल अंडरपास के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही पशु तस्करों ने ट्रक रोक लिया और पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर दिनेश निषाद निवासी उच्चैना थाना खुटहन जिला जौनपुर दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
TagsUpपुलिसमुठभेड़पशु तस्करघायलUpPoliceEncounterAnimal smugglerinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





