- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: कपड़े देरी...
उत्तर प्रदेश
Up News: कपड़े देरी से मिलने से नाराज ग्राहक ने दर्जी पर किया जानलेवा हमला
Sarita
11 April 2025 8:02 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कपड़े देरी से मिलने से नाराज एक ग्राहक ने दर्जी पर हमला कर दिया। यह घटना मंडावर थाना क्षेत्र के गांव खिन्नी की बताई जा रही है। टीकम नाम के ग्राहक ने दर्जी जीशान पर उसकी ही कैंची से हमला कर दिया
दरअसल, टीकम ने कुछ दिन पहले जीशान नाम के दर्जी को अपने कपड़े सिलने के लिए दिए थे। गुरुवार की सुबह वह अपने सिले हुए कपड़े लेने दर्जी की दुकान पर पहुंचा। जब दर्जी ने कहा कि कपड़े देने में थोड़ी देरी होगी और टीकम से थोड़ी देर इंतजार करने को कहा तो ग्राहक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पहले तो टीकम दुकान पर खड़ा रहा और कपड़े मिलने का इंतजार करता रहा, लेकिन कुछ देर बाद जब उसने दोबारा कपड़े मांगे और दर्जी ने उसे फिर इंतजार करने को कहा तो टीकम अपना आपा खो बैठा।
गुस्से में टीकम ने दुकान में रखी दर्जी की कैंची उठाकर जीशान के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिसमें जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जीशान को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके से आरोपी टीकम को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है|
इस घटना पर जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बिजनौर ने बताया, "गुरुवार की सुबह टीकम नाम का व्यक्ति गांव खिन्नी में दर्जी सुरेंद्र की दुकान पर कपड़े खरीदने गया था, जहां दुकान में काम करने वाले दर्जी जीशान से उसकी कहासुनी हो गई. इस दौरान टीकम ने दुकान में रखी कैंची से जीशान पर हमला कर दिया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी टीकम को गिरफ्तार कर लिया. मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है|
TagsUpग्राहकदर्जीहमलाUpcustomertailorattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





