- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अज्ञात वाहन...

x
Up News: भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि हादसा लखनऊ-कानपुर हाईवे पर वर्कशॉप मोड़ के पास हुआ, जब एक दंपत्ति बाइक में गैस सिलेंडर बांधकर अचलगंज के गहरा जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों की पहचान अलीहुसैन (28) और शबनम (26) के रूप में हुई है।
TagsUpवाहनदंपतिरौंदाUpvehiclecoupleran overजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





