उत्तर प्रदेश

UP News: अवैध रूप से हथियार बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Sarita
31 March 2025 9:06 AM IST
UP News: अवैध रूप से हथियार बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने अवैध हथियार बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ हथियार तस्कर हथियार बेचने के लिए पूर्वांचल के जिले में आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने हनुमान घाट के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो लोगों को आते देखा।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन को रोका और तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवारों के पास से 32 बोर की पांच पिस्तौल, 315 बोर की तीन पिस्तौल और 12 बोर की तीन पिस्तौल बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद मोटरसाइकिल सवार दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान बिहार के मुंगेर जिले के निवासी सोनू कुमार और मोहम्मद नबीउल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दोनों अपराधी पूर्वांचल के विभिन्न जिलों खासकर बलिया में हथियारों की आपूर्ति करने आए थे। उन्होंने बताया कि बिहार में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
Next Story