- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बंदरों के...
उत्तर प्रदेश
Up News: बंदरों के हमले से छत से गिरी वृद्धा की मौत, परिजनों में कोहराम
Sarita
15 Feb 2026 7:41 AM IST

x
Up News: शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना में बंदरों के हमले से एक वृद्ध महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शनिवार को वीरवती (73) ने मकान की छत पर दाल और गेहूं सूखने के लिए डाले थे। वह वहीं बैठकर अनाज की रखवाली कर रही थीं। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के लिए वह घबराकर भागीं, लेकिन संतुलन बिगड़ने से छत से सीधे सड़क पर जा गिरीं। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। वृद्धा की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। महिला की एक पुत्री प्रीति है। उसकी शादी हो चुकी है। ग्राम प्रधान सुधीर गंगवार ने बताया कि महिला छत पर अनाज की रखवाली कर रही थीं, तभी बंदरों के हमले से वह छत से नीचे गिर गईं और उनकी मृत्यु हो गई।
TagsUpछतवृद्धामौतपरिजनोंकोहरामUprooftopelderly womandeathfamily memberschaos. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





