- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: एम्बुलेंस ने...
उत्तर प्रदेश
UP News: एम्बुलेंस ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर एक की मौत
Sarita
26 March 2025 7:29 AM IST

x
UP News: भीषण सड़क हादसा हुआ है। जीवनदायिनी एंबुलेंस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि घटना काली घाटी के पार्क के पास हुई। जैसे ही दोनों युवक पार्क से लौट रहे थे, तभी कर्वी से मानिकपुर जा रही एंबुलेंस ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हीं, एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान सत्यम सिंह के रूप में हुई है।
TagsUPएम्बुलेंसबाइकटक्करएकमौत UPambulancebikecollisiononedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





