उत्तर प्रदेश

UP News: ऑल्टो कार का टायर फटा, 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Sarita
20 Jun 2025 8:07 AM IST
UP News: ऑल्टो कार का टायर फटा, 4 लोगों की मौके पर ही मौत
x
UP News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बीते गुरुवार को एक बेहद दुखद सड़क हादसा हुआ। यह हादसा नेशनल हाईवे-2 पर कोखराज थाना क्षेत्र के कासिया ककोढ़ा गांव के पास हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से फतेहपुर जा रही एक आल्टो कार में कुल 5 लोग सवार थे। जैसे ही कार कासिया ककोढ़ा गांव के पास पहुंची, अचानक कार का टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर गलत दिशा में चली गई। उसी समय सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर सीधे कार से टकरा गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा डंपर के नीचे दब गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी सतेंद्र तिवारी ने बताया कि यह हादसा कार का टायर फटने के कारण हुआ।
Next Story