- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: प्रदेश के 14...
उत्तर प्रदेश
UP News: प्रदेश के 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, चेतावनी जारी
Sarita
26 July 2025 7:12 AM IST

x
UP News: यूपी में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। गुरुवार शाम बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी देखने को मिली है। शुक्रवार को राज्य के दक्षिणी और पूर्वी जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया आदि में अच्छी बारिश हुई। लखनऊ में शाम को करीब एक घंटे तक हुई बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं।
बारिश के दौरान इन इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने शनिवार को दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड समेत कुल 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 43 जिलों में आंधी-तूफान आने की संभावना है। अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के विभिन्न इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
शुक्रवार शाम तक प्रयागराज में सबसे ज्यादा 58.8 मिमी बारिश हुई। इसके बाद बस्ती में 53 मिमी, विंध्य क्षेत्र के चुरुक में 37.2 मिमी, अमेठी में 29 मिमी, कानपुर में 13.2 मिमी, बाराबंकी में 12 मिमी, बहराइच में 11.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में विकसित निम्न दबाव के प्रभाव से अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
यहाँ भारी बारिश के आसार
बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।
इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कतरौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बदायूँ, जालौन, हमीरपुर, झाँसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र। मल्हौर, सुरेंद्रनगर, विमल नगर, कामता, चिनहट तिराहा, गोमतीनगर के विराटखंड 3-4, विपुलखंड 3, 4, 5, सृजन विहार, पत्रकारपुरम चौराहा, विश्वास खंड, नेहरू एन्क्लेव, विभूतिखंड, इंदिरानगर, कल्याणपुर, कुर्सी रोड, विकासनगर, देवा रोड, कामता, राजाजीपुरम के ई, एफ ब्लॉक, एफ ब्लॉक, थाना तालकटोरा, अशरफ नगर, सेक्टर 11,12 के उपभोक्ता असियामऊ, किशोर विहार, रीफा कॉलोनी, हजरतगंज, जनपथ, हबीबुल्लाह स्टेट, लालबाग, यूपीआईएल, मोतीनगर, सिटी स्टेशन, वजीरगंज, अमीनाबाद, चौक, अकबरीगेट, नूरबाड़ी, ऐशबाग, तालकटोरा, चौपाटी, अंबरगंज, राधा ग्राम, ठाकुरगंज, डालीबाग, जॉपलिंग रोड, निशातगंज, आलमबाग, आशियाना, कानपुर रोड, तेलीबाग, वृन्दावन कॉलोनी, गोमतीनगर विस्तार, खदरा, त्रिवेणीनगर, सीतापुर रोड, आईआईएम रोड, जानकीपुरम अलीगंज, महानगर, निरालानगर आदि इलाके दो से छह घंटे तक बिजली संकट की चपेट में रहे।उधर, आशियाना क्षेत्र स्थित शक्ति पावर हाउस में 5 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाकर उसे चालू कर दिया गया।
TagsUPबारिशअलर्टचेतावनी UPrainalertwarning जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





