उत्तर प्रदेश

Up News: वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

Sarita
29 March 2025 12:52 PM IST
Up News: वायुसेना के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या
x
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार सुबह एयरफोर्स के सिविल इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिविल इंजीनियर एसएन मिश्रा (51) की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह अपने कमरे में सो रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है|
कमरे में सोते समय मारी गोली
यह पूरा मामला प्रयागराज के पुरामुफ्ती थाने के एयरफोर्स कॉलोनी का है. इस मामले की जानकारी देते हुए पुरामुफ्ती थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना के सिविल इंजीनियर एसएन मिश्रा शनिवार सुबह अपने कमरे में सो रहे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की से उन्हें गोली मार दी. उन्होंने बताया कि गोली उनके सीने में लगी और उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई| थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मिश्रा के परिवार में पत्नी और बेटा है, जबकि उनकी बेटी लखनऊ में पढ़ती है|
Next Story