- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: किसान के बाद...

x
Up News: छाता-तरौली रोड पर गांव बिडावली स्थित माइनर के पास लेनदेन को लेकर 2 दोस्तों में विवाद हो गया। इस पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी। फिर बचाव में आए किसान को और अंत में खुद को गोली मार ली। पुलिस ने तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला छाता के सींगू थोक का है। यहां के रवि और सुनील दोस्त है। सुनील ने रवि को 4 लाख रुपये उधार दिए थे। सुनील दोस्त रवि से रुपये का तकादा कर रहा था, लेकिन रुपये नहीं मिल रहे थे। आरोप है कि शनिवार को रवि ने सुनील से कहा कि उसके सफेदा के पेड़ का सौदा करने कोई डीलर आ रहा है।
बहाने से रवि, सुनील को अपने साथ गांव बिडावली के खेतों पर ले गया। वहां माइनर के पास दोनों बैठ गए। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर रवि ने सुनील के सिर के पास गोली मार दी। सुनील माइनर में गिर पड़ा। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान बरौली निवासी गोपाल मौके पर पहुंच और सुनील को बचाने की कोशिश की तो रवि ने उस पर भी गोली चला दी। इसके बाद रवि वहां से भाग गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सुनील व गोपाल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, दोनों घायलों ने रवि पर गोली चलाने का आरोप लगाया। सिर व गर्दन में गोली लगने से सुनील व गोपाल की हालत गंभीर है। कुछ देर बाद कोसीकलां क्षेत्र में रवि ने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsUpकिसानदोस्तगोलीUpfarmerfriendbullet जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





