- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बुआ को गोली...
उत्तर प्रदेश
UP News: बुआ को गोली मारने के बाद थाने पहुंचे भतीजे ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
Sarita
21 May 2025 9:13 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देहली गेट क्षेत्र के एडीए कॉलोनी शाह जमाल में मंगलवार दोपहर उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब भतीजे जुबैर ने अपने घर में रह रही 50 वर्षीय छोटी बुआ माजदा को नीचे बुलाया और तमंचे से गोली मार दी। घर के अंदर गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो माजदा लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी और दर्द से तड़प रही थी। यह खौफनाक मंजर देख परिवार में चीख पुकार मच गई। भतीजे द्वारा छोटी बुआ को गोली मारने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। भतीजे ने पुलिस के सामने किया सरेंडर बुआ को गोली मारने के बाद भतीजे ने थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। इसके चलते पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। महिला की बहन ने बताया कि भतीजे ने पहले मेरी बहन को नीचे बुलाया और फिर अचानक आवाज आई। मैंने नीचे जाकर देखा तो मेरी बहन को गोली लगी है। मैं उसे मलखान सिंह अस्पताल लेकर आई। यहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे पुलिस को शाहजमाल स्थित डबल टंकी के पास एक महिला की माजदा पर गोली लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गोली मारने वाले आरोपी युवक जुनैद को हिरासत में ले लिया।
TagsUPबुआगोलीभतीजेसरेंडरUPauntbulletnephewsurrenderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





