- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: शेर और मोर के...
उत्तर प्रदेश
UP News: शेर और मोर के बाद चिड़ियाघर में ब्राह्मी बत्तख की मौत
Sarita
18 May 2025 11:46 AM IST

x
UP News: बब्बर शेर और मोर के बाद शनिवार देर शाम चिड़ियाघर में एक ब्राह्मी बत्तख पक्षी की मौत हो गई। कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और बाड़े को सैनिटाइज कराया। आज उसका शव जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा। शनिवार को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) से आई अंतिम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बब्बर शेर और मोर की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। संक्रमण का पता चलते ही सभी बाड़ों में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग शुरू करा दी गई है। चिड़ियाघर के आसपास के एक किलोमीटर के इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। पशुपालन विभाग लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने चिड़ियाघर का निरीक्षण किया।
शहर में कहीं भी मृत पक्षी मिलने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं, जबकि नगर निगम को सैनिटाइज कराने को कहा गया है। सभी बाड़ों से पशु-पक्षियों के रैंडम सैंपल लेने की तैयारी चल रही है। बुधवार रात चिड़ियाघर में बब्बर शेर की मौत हो गई थी, जबकि गुरुवार शाम जंगल सफारी के रास्ते में एक मोर मृत मिला। दोनों के सैंपल जांच के लिए एनआईएचएसएडी भेजे गए थे। शेर का सैंपल गोरखपुर चिड़ियाघर से पहले बरेली लैब भेजा गया था। वहां के अधिकारियों ने गुरुवार को संक्रमण की पुष्टि की थी।
जिला प्रशासन फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था। शनिवार को भोपाल लैब से मिली रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही अपर निदेशक प्रथम पोल्ट्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संयुक्त निदेशक रोग नियंत्रक डॉ. विवेकानंद गंगवार, संयुक्त निदेशक पोल्ट्री डॉ. राजेश्वर सिंह, अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार गहलौत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आईडीएन चतुर्वेदी समेत चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी व रेंजर की टीम ने शेर के बाड़े का निरीक्षण किया। यहां से पक्षियों व अस्पताल परिसर में रखे गए वन्य जीवों को देखा। करीब दो घंटे तक पशु-पक्षियों के खान-पान व अन्य बिंदुओं का निरीक्षण करने के बाद टीम लखनऊ चली गई।
जू निदेशक श्रद्धा यादव ने बताया कि चिड़ियाघर के आसपास एक किलोमीटर का क्षेत्र रेड जोन घोषित कर दिया है। चिड़ियाघर को छह जोन में बांटकर सैनिटाइज मशीनें चलाई जा रही है। नई बड़ी मशीन भी खरीदी गई है। वन्य जीवों को बचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उनके खाने पीने की रिपोर्ट ली जा रही है। अब तक की रिपोर्ट में सभी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
TagsUPचिड़ियाघरब्राह्मी बत्तखमौतUPzooBrahmi duckdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





