उत्तर प्रदेश

Up News: पेशी के बाद कार सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक घायल

Sarita
29 May 2025 12:24 PM IST
Up News: पेशी के बाद कार सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, एक घायल
x
Up News: अमरोहा कोर्ट में पेशी पर जाकर लौट रहे युवकों की कार को दो कारों में सवार बदमाशों ने रोककर फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी अभिजीत उर्फ ​​अमन बुधवार सुबह अपने दोस्त दीपू सिद्धू व लकी सिद्धू के साथ अमरोहा कोर्ट में पेशी पर आकर घर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर झनकपुरी के पास दो कारों में सवार होकर आए आठ से दस बदमाशों ने उनकी कार को रुकवा लिया, लाठी-डंडों से कार का शीशा तोड़ दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अभिजीत के हाथ व पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया।
शोर-शराबा होने पर आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएससी में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर सीओ श्वेताभ भास्कर व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान अपनी टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने अपने ही गांव निवासी हिमांशु नागर, आदित्य नागर, गौरव नागर व नेमपाल पर फायरिंग का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद डॉक्टर ने घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक
उपचार
के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों ने दस से बारह राउंड फायरिंग की बदमाशों ने दस से बारह राउंड फायरिंग की। नेशनल हाईवे पर अंधाधुंध फायरिंग देख भगदड़ मच गई। कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। वहां मौजूद राहगीरों ने घटना को अपनी आंखों से देखा और घबराए राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
Next Story