- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दो बाइकों में...
उत्तर प्रदेश
UP News: दो बाइकों में टक्कर के बाद तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवारों को कुचला
Sarita
3 March 2025 11:57 AM IST

x
UP News: कांठ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद जमीन पर गिरे चार लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में सिहाली गांव निवासी जयवीर (40), उनकी पत्नी आदेश (38) और झनकपुरी निवासी जितेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जितेंद्र का दोस्त राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जयवीर नौगावां सादात थाना क्षेत्र के सिहाली गांव निवासी स्वर्गीय समरपाल सिंह का पुत्र था। उसके परिवार में पत्नी आदेश और दो बच्चे हैं।
रविवार को जयवीर सिंह की मौसी की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए जयवीर अपनी पत्नी आदेश के साथ जस्सनगला गांव गए थे। शाम को शादी के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर छावा गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के झनकपुरी गांव निवासी जितेंद्र और उसका दोस्त चकिया गांव निवासी राजू सवार थे। राजू और जितेंद्र घर से गन्ने का बीज खरीदने के इरादे से निकले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। तभी कांठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने चारों को कुचल दिया।
हादसे में जयवीर, उसकी पत्नी आदेश और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। घायल राजू की हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में पुलिस ने जयवीर, आदेश और जितेंद्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsUPबाइकोंटक्करकैंटरकुचलाUPbikescollisioncantercrushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





