उत्तर प्रदेश

Up News :बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद

Sarita
31 Oct 2025 6:18 AM IST
Up News :बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद
x
Up News : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की एक अदालत ने गुरुवार को एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग सौतेली बेटी को डरा-धमकाकर बलात्कार करने का दोषी ठहराते हुए 20 साल कैद और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विशेष लोक अभियोजक विजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि लहचूरा थाने में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि प्रकाश आदिवासी नाम के एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया।इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। वह पिछले साढ़े चार साल से जेल में है। कुशवाहा ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद नियाज अहमद अंसारी की अदालत ने आरोपी सौतेले पिता को 20 साल के कठोर कारावास और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
Next Story