उत्तर प्रदेश

UP News:कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sarita
31 Dec 2025 8:51 AM IST
UP News:कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार
x
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अवैध कफ सिरप के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने कोडिन कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक गैंग के आरोपी सदस्य दीप प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गैंग के सरगना विशाल उपाध्याय और सौरभ त्यागी ने उसे प्रति बोतल दो से तीन रुपये कमीशन का लालच दिया था और उसके नाम पर एक फर्म खोल दी थी। उसके नाम पर करोड़ों रुपये के बैन कफ सिरप के बिल जारी किए गए और माल अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया गया। उसने ओडिशा में दवा के बिजनेस में काम करते हुए RS फार्मा एंटरप्राइजेज के नाम से लाइसेंस लिया था। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ADCP) क्राइम ने बताया कि जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दूसरे संदिग्धों की भी तलाश कर रही है।
ADCP क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीप प्रकाश गुप्ता हरदोई के लाइन पुरवा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह 2005 से ओडिशा में दवा के बिजनेस में काम कर रहा था। वहां वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से संपर्क करके दवाएं लेता था और उन्हें दिल्ली सप्लाई करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली में विशाल उपाध्याय से हुई। 2023 में ओडिशा में उसका बिजनेस बंद हो गया और वह हरदोई लौट आया। 2024 में वह फिर से दिल्ली गया और विशाल उपाध्याय से दोबारा मिला।
Next Story