- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: 5 साल की...
उत्तर प्रदेश
UP News: 5 साल की बच्ची से रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sarita
16 March 2025 9:51 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन एक अठारह वर्षीय युवक द्वारा पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी पिपरा जटामपुर, थाना कुबेर स्थान, जनपद कुशीनगर द्वारा शनिवार को थाना कुबेर स्थान पर तहरीर दी गई थी। प्राप्त तहरीर में बताया गया था कि उनकी पांच वर्षीय बालिका के साथ उसी गांव के विनय चौरसिया (उम्र लगभग 18 वर्ष) पुत्र रमेश चौरसिया द्वारा कल शाम होली के दिन मिठाई का लालच देकर दुष्कर्म किया गया। युवक बेहोश बालिका को सुनसान स्थान पर फेंकने जा रहा था।
इस दौरान बालिका को खोजते हुए मां व दादी पहुंची तो उन्हें देख युवक बालिका को छोड़कर भाग गया। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। मौके पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शनिवार को मां बच्ची को लेकर कुबेर स्थान थाने पहुंची। महिला कांस्टेबल के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक विनय चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। देर शाम तक गांव में दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। लेकिन, पुलिस की तत्परता के चलते मामला तूल नहीं पकड़ सका। सीओ अभिषेक प्रताप अजय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
TagsUPबच्चीरेपआरोपीगिरफ्तार UPgirlrapeaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





