- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: किशोरी का...
उत्तर प्रदेश
UP News: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
Sarita
2 March 2025 9:20 AM IST

x
UP News: मूंढापांडे थाना पुलिस ने दलपतपुर निवासी आसिफ को अपहरण व दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएचओ मूंढापांडे राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 22 फरवरी को थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोपी पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचना कार्रवाई के दौरान किशोरी को बरामद कर उसका बयान दर्ज किया गया। जिसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गईं। शनिवार को एसआई दीपक राणा की टीम ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
TagsUPकिशोरीअपहरणदुष्कर्मआरोपीगिरफ्तारUPteenagerkidnappingrapeaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





