- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News :बुजुर्ग पिता...

x
Up News: बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गाँव में शुक्रवार शाम बेटे ने अपने वृद्ध पिता के सीने और पीठ पर चाकू और कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। देहात कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे के अनुसार, कुलकुम्हारी गाँव निवासी नंदलाल कुशवाहा (60) शुक्रवार शाम अपने घर में थे।
उसी समय उनका बड़ा बेटा गोरेलाल घर पहुँचा। दोनों में घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। इसी बीच गोरेलाल ने घर में रखा चाकू उठाकर उनके हाथ के नीचे वार कर दिया। चाकू लगने से वृद्ध लहूलुहान हो गया। इसके बाद बेटे ने पिता की पीठ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने जब यह देखा तो घर के अंदर गए और खेत में धान की रोपाई करने गए परिवार के सदस्यों को बुलाया।
वृद्ध को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी गोरेलाल नशे का आदी है। घरेलू बातों को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। इसी दौरान बेटे ने चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर अपने वृद्ध पिता की हत्या कर दी। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsUpपिताहत्याआरोपीफरारUpfathermurderaccusedabsconding जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





