- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: नाव में रील...
उत्तर प्रदेश
UP News: नाव में रील बनाते समय हादसा, 9 लोग डूबे,एक की मौत
Sarita
25 Aug 2025 6:10 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में बाढ़ के पानी में रील बनाना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। पानी में नाव पलट गई जिसके कारण 9 लोग डूब गए जिनमे से एक की मौत हो गयी। दरअसल, गांव के बाहर बाढ़ के पानी में 9 युवक छोटी नाव से जलविहार कर रील वीडियो बना रहे थे। इस दौरान अचानक नाव पलट गई। इस घटना में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि 8 लोग बच गए। कन्नौज पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
बता दें कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र का जरेरा गांव बाढ़ के पानी से घिर गया था जिससे गांव के आसपास जलभराव है। रविवार को चपरतला निवासी संतोष कुमार अपनी छोटी नाव से मेंहदी के फूल खेत से तोड़कर नाव गांव किनारे बाँधकर घर चले गए। दोपहर बाद जरेरा निवासी सत्यम राजपूत 18 पुत्र नौरंग गांव के रहने वाले मोनू 20, पिंकू 19, अमन 21, सर्वेश 18, राजीव 22 , विवेक 19, अंकित 21व बउआ 20 के साथ गया था। मोनू और पिंकू ने बताया कि गांव किनारे बँधी बंधी छोटी नाव को वह लोग खूंटे से खोलकर नौकाबिहार करने लगे। इस दौरान कुछ साथी रील वीडियो बना रहे थे तो कुछ सेल्फी खींच रहे थे। बताया नाव फूटी थी जिससे नाव में पानी भरता रहा लेकिन उन लोगो ने ध्यान नहीं दिया।
अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह गहरे पानी मे पलट गई। नाव पर सवार लोग तैरना जानते थे लेकिन सत्यम को तैरना नहीं आता था जिससे वह डूब गया। साथी लोगों ने किसी तरह उसको बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर जिला अस्पताल कन्नौज मे भर्ती कराया जंहा पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अविवाहित था। वह चार भाई बहनों मे तीसरे नंबर का था। मृतक पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। थाना अध्यक्ष हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी है कन्नौज पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
TagsUPनावहादसाएकमौतUPboataccidentonedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





