उत्तर प्रदेश

Up News: ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय हादसा, युवक की मौत

Sarita
22 Oct 2025 11:02 AM IST
Up News:  ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय हादसा, युवक की मौत
x
Up News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह पूरी घटना श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के सोनराई गाँव में दिवाली के दिन हुई। सीताद्वार मोड़ निवासी सूर्य प्रकाश (42) पुत्र गिरधारी लाल अपने ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें करंट लग गया।
करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है।
Next Story