उत्तर प्रदेश

UP News: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Sarita
17 April 2025 8:28 AM IST
UP News: दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत
x
UP News: ककरदरी घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बुधवार को राप्ती नदी के ककरदरी घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गया युवक अचानक नदी में डूब गया। दोस्तों ने उसे नदी से बाहर निकाला और सीएचसी मल्हीपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बहेलिया निवासी अमर सिंह का पुत्र अजीत कुमार सिंह (22) बुधवार को अपने दोस्तों शुभम सिंह, रतन सिंह, जगदंबा, गोविंद, महेश और मोहित के साथ घर से टहलने निकला था।
इस दौरान सभी मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत राप्ती नदी के ककरदरी घाट पर नहाने गए थे। नदी में नहाते समय अचानक पैर फिसलने से अजीत नदी में डूबने लगा। जब तक उसके दोस्त उसे बचाने का प्रयास करते तब तक वह डूब गया। दोस्तों ने उसे तलाश कर सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों की तहरीर पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story