उत्तर प्रदेश

UP News: वेलेंटाइन डे प्रेमिका से कहासुनी के बाद युवक ने दे दी जान

Sarita
15 Feb 2026 8:32 AM IST
UP News: वेलेंटाइन डे प्रेमिका से कहासुनी के बाद युवक ने दे दी जान
x
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार का आरोप है कि लड़की ने उससे अपने प्यार का टेस्ट लेने के लिए कहा था, जिसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना जिले के बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुई।मृतक युवक गगन मूल रूप से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में रहता था। वह रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर स्थित चीमा कॉलोनी में किराए पर मकान लेकर मूवी एडिटिंग की कोचिंग ले रहा था। उसके परिवार के मुताबिक, कोचिंग के दौरान उसकी मुलाकात रुद्रपुर की एक युवती से हुई थी। शुरुआत में दोनों में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
मृतक युवक के परिवार के मुताबिक, युवती ने वैलेंटाइन डे पर गगन से अपने प्यार का टेस्ट लेने के लिए कहा था। झगड़े के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन परिवार ने मृतक की गर्लफ्रेंड पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक की कॉल डिटेल्स निकलवाई जाएंगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।बिलासपुर थाना प्रभारी जीत सिंह के मुताबिक, मृतक की कॉल डिटेल्स और चैट्स की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। मृतक के परिवार ने महिला पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी भी जांच की जा रही है।
Next Story