उत्तर प्रदेश

UP News: घर में सो रहे युवक की सांप के काटने से मौत

Bharti Sahu 2
23 Oct 2024 7:33 AM IST
UP News: घर में सो रहे युवक की सांप के काटने से मौत
x
UP News: अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा गांव में घर में सो रहे युवक की मंगलवार की सुबह सर्पदंश से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा गांव निवासी 40 वर्षीय दयाशंकर रस्तोगी मजदूरी करता था। सोमवार की रात वह घर के बरामदे में सो रहा था। मंगलवार की सुबह उसके पैर में सांप ने डस लिया।
कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिवार के लोग उसे झाड़-फूंक के लिए अंबेडकरनगर के बसखारी ले गए। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर होने पर उसे सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story