उत्तर प्रदेश

UP News:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत , मचा कोहराम

Sarita
24 Oct 2025 7:25 AM IST
UP News:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत , मचा कोहराम
x
UP News: चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सुदामापुरी गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक भैया दूज पर तिलक समारोह में शामिल होकर अपनी बहन के घर से लौट रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। अकटौंहा निवासी देवकरन ने बताया कि उसका भाई शिवकुमार पाल (30) बुधवार को भैया दूज का टीका लगवाने हमीरपुर जिले के मुस्करा गांव में अपनी बहन के घर गया था।
देर रात वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी सुदामापुरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क से उछलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को केंद्रीय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story