- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: सड़क को पार...

x
UP News: गोंडा के गांव रजावल में चारपाई पर बैठे बाबा देखते रह गए और तेज रफ्तार कार ने उनकी साढ़े तीन वर्ष की नातिन को कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसा 5 जनवरी को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने 15 मिनट तक गोंडा-गोरई मार्ग जाम रखा। कार का पीछा कर पुलिस ने मथुरा जनपद के सुरीर क्षेत्र से चालक को पकड़ लिया।
यह देखते ही गुलवीर सिंह चीखते हुए दहाड़ मारकर रो पड़े। कार का पीछा करते हुए ग्रामीणों ने सूचना दी तो चौकी प्रभारी शांति शरण यादव भी सिपाहियों सहित कार के पीछे लग गए। मथुरा जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चालक को कार सहित पकड़ लिया।
उधर मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोंडा-गोरई मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह पहुंच गईं।आरोपी कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर पंद्रह मिनट में जाम खुलवा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार सहित चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
TagsUPमासूमकारकुचलाUPchildcarrun over जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





