- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: ज्वैलर्स के...
उत्तर प्रदेश
UP News: ज्वैलर्स के यहां खरीदारी करने आई महिला ने चुराए 700 ग्राम जेवर
Sarita
10 Feb 2025 10:45 AM IST
UP News: चौक सर्राफा बाजार स्थित आईपी ज्वैलर्स पर खरीदारी करने आई महिला 700 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। ज्वैलर्स ने चौक थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक महिला ज्वैलर्स कृष्णा रस्तोगी की दुकान पर अंगूठी खरीदने पहुंची थी। उस समय कई ग्राहक थे। सेल्समैन भुवन त्रिपाठी ने महिला को अंगूठी दिखाई।
डिजाइन पसंद न आने की बात कहते हुए महिला ने और अंगूठियां दिखाने को कहा। फिर मौका पाकर डिब्बे में रखी अंगूठियां व अन्य जेवर उठाकर भाग गए। ज्वैलर्स ने फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक फुटेज में बुर्का पहनी एक महिला नजर आ रही है। उस पर जेवर चोरी करने का आरोप है। हालांकि फुटेज में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि महिला जेवर चोरी कर रही है। वहीं, ज्वैलर के मुताबिक, दुकान पर कई कर्मचारी थे, जिनकी नजर बचाकर महिला ज्वैलरी ले गई।
TagsUPज्वैलर्समहिला700 ग्रामजेवरUPJewelersWoman700 gramsJewelryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





