- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: देवर-भाभी के...
उत्तर प्रदेश
Up News: देवर-भाभी के बीच विवाद सुलझाने आई महिला की सिर में चोट लगने से मौत
Sarita
18 April 2025 10:18 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में देवर-भाभी के बीच विवाद सुलझाने गई महिला की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना कोन थाना क्षेत्र के निगाही गांव की है। उन्होंने बताया कि मालवंती देवी के देवर सुनील का अपनी पत्नी से बाजार में महुआ (स्थानीय वन फसल) बेचने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर मालवंती ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।
घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने गई महिला की सिर में चोट लगने से मौत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि सुनील द्वारा लाठी से किए गए हमले में मालवंती घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मालवंती को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
TagsUpविवादसुलझानेमहिलामौतUpdisputeresolvewomandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





