- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: बच्ची को मुंह...

x
UP News: बहराइच के एक गाँव में भेड़िये ने दो साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। ग्रामीणों को बच्ची का शव एक खेत में मिला। भेड़ियों के बढ़ते हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। बुधवार को बहराइच के फखरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मंझरा तौकली के बाबा बंगला गाँव में बाबू लाल की दो साल की बेटी सोनी अपने घर के आँगन में खेल रही थी।
बच्ची की माँ विनीता दूध लेने अंदर गई थी, तभी अचानक खेतों से एक भेड़िया आँगन में आ गया और पलक झपकते ही बच्ची को मुँह में दबाकर भाग गया। माँ की चीख-पुकार सुनकर परिवार और गाँव वाले बच्ची को ढूँढने दौड़े, लेकिन तब तक भेड़िये ने उसका एक हाथ काट लिया था। बच्ची की गर्दन पर भी गहरे घाव थे। घर से लगभग 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में बच्ची का क्षत-विक्षत शव देखकर ग्रामीण दंग रह गए। डेढ़ घंटे बाद गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत शव मिला। परिजन उसे सीएचसी फखरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Next Story





