- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पेड़ गिरने से...

x
Up News: शुक्रवार देर शाम आई आंधी ने जिले में खूब तबाही मचाई। तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए और बारिश हुई। बिजली के खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल उड़कर एक दूसरे के खेतों में चली गई। इस दौरान पेड़ के नीचे दबकर एक चौकीदार की मौत हो गई।
पटियाली के दरियावगंज में ईंट भट्ठे के नीचे सो रहे 55 वर्षीय चौकीदार की पेड़ गिरने से दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना पटियाली क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद ग्राम पंचायत के नगला मानसिंह निवासी 55 वर्षीय गंगादीन पुत्र सोनू साईं एक ईंट भट्ठे पर चौकीदार थे। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह भट्ठे पर पेड़ के नीचे चारपाई पर लेटे थे। इसी बीच तेज आंधी के कारण पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने कोतवाली पुलिस और राजस्व टीम को दी।
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर राधेश्याम ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेखपाल अनुज कुमार और कानूनगो मुन्नालाल भारती ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंप दी। कानूनगो मुन्नालाल ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है, जो मृतक के परिवार को मुहैया कराई जाएगी।
TagsUpपेड़गिरनेचौकीदारमौतUptreefallingwatchmandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





