उत्तर प्रदेश

Up News :राप्ती नदी में नाव पलटने से एक ग्रामीण की डूबने से मौत

Sarita
16 Jun 2025 6:18 AM IST
Up News :राप्ती नदी में नाव पलटने से एक ग्रामीण की डूबने से मौत
x
Up News : जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर राप्ती नदी में नाव पलटने से एक ग्रामीण डूब गया और 13 अन्य तैरकर सुरक्षित निकल गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 55 वर्षीय पवारू यादव नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। नाव पर सवार लोग जमीन नापने के लिए नेतवार पट्टी (गोरखपुर) से देवरिया जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाव गोरखपुर जिले के नेतवार पट्टी से 14 लोगों को लेकर देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के धनिया गांव जा रही थी और नदी किनारे से करीब 20 मीटर पहले नाव पलट गई।
उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान सत्यदेव यादव, शेषनाथ यादव, मुकेश यादव और जयप्रकाश समेत अन्य यात्री राजस्व विभाग की जमीन की नाप के लिए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक घटना में पवारू यादव (55) नामक व्यक्ति डूब गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद मदनपुर (देवरिया) और बड़हलगंज (गोरखपुर) से पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं।
Next Story