- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दर्शन करने जा...
उत्तर प्रदेश
UP News: दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, तीन महिलाओं की मौत
Sarita
7 April 2025 8:07 AM IST

x
UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सभी श्रद्धालु मऊरानीपुर क्षेत्र से जवारे लेकर मध्य प्रदेश के रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि गुरसराय थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में घायल हुए लोगों का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरसराय थाना प्रभारी निरीक्षक SHO वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मऊरानीपुर क्षेत्र के टकटौली गांव से तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु नवरात्रि पर जवारे लेकर मध्य प्रदेश के रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे जब यह ट्रैक्टर गुरसराय घटोरिया मोड़ से गुजर रहा था, तभी सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। अधिकारी ने बताया कि लिधौरा गांव निवासी रजनी (28) की मौके पर ही मौत हो गई तथा घायलों को पुलिस गुरसराय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि टकटौली निवासी कलादेवी (60) और सल्लो देवी (70) की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा 12 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsUPश्रद्धालुओंट्रॉलीपलटीतीनमौतUPdevoteestrolleyoverturnedthreediedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





