उत्तर प्रदेश

Up News: बाजरे की पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दीवार से टकराई, एक की मौत

Sarita
1 Nov 2025 11:30 AM IST
Up News:  बाजरे की पुआल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दीवार से टकराई, एक की मौत
x
Up News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले के धनारी थाना क्षेत्र के भकरोली गाँव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बाजरे के भूसे से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दीवार से टकरा गया, जिससे दीवार ढह गई। मलबे में छह बच्चे दब गए। हादसे से गाँव में अफरा-तफरी मच गई। सभी बच्चों को गंभीर हालत में स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य का अलीगढ़ में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे गाँव में ट्यूशन से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। संभल पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है।
Next Story