- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पानी भरे...
उत्तर प्रदेश
Up News: पानी भरे गड्ढे में गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत
Sarita
1 March 2025 10:46 AM IST

x
Up News: घर के बाहर खेलते समय तीन साल का बच्चा पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। परिजनों ने यह देखा तो चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। यह देख परिजन चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए। सूचना मिलने पर मृतक के पिता साउथ अफ्रीका से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। कस्बा कुंवरगांव के वार्ड 3 निवासी विजय अपनी पत्नी अनीता और तीन साल के बेटे तेजस के साथ दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। कंपनी की ओर से उन्हें साउथ अफ्रीका भेजा गया था।
मंगलवार को कुंवरगांव में शादी थी। इसके चलते अनीता और तेजस उसी दिन गांव आ गए। विजय साउथ अफ्रीका में ही है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तेजस घर के बाहर खेल रहा था। परिवार के लोग घरेलू काम में व्यस्त थे। खेलते-खेलते वह घर के बाहर करीब डेढ़ फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों ने घर के बाहर खाई में तेजस को देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही मां अनीता बेहोश हो गई। परिवार के अन्य सदस्य चीखने-चिल्लाने लगे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजन बच्चे का शव लेकर घर चले गए। पिता को बेटे की मौत की जानकारी दी गई। जिसके बाद वह भारत के लिए रवाना हो गए।
TagsUpपानीगड्ढेबच्चेमौत Upwaterpitchilddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





