- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: घर में घुसा...
उत्तर प्रदेश
UP News: घर में घुसा चोर, महिला के जागने पर दुष्कर्म कर भागा
Sarita
5 March 2025 7:12 AM IST

x
UP News: महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। घर में विवाहिता दो बच्चों के साथ रह रही थी। साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों के साथ रह रही महिला के घर में सोमवार रात उसी गांव का युवक चोरी की नीयत से घुस गया। खटपट की आवाज सुनकर महिला जाग गई। शोर सुनकर वह कमरे में पहुंची और चोर से भिड़ गई। चोर ने महिला को घर में अकेला पाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर जेवर लेकर भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता है। वह दो बच्चों के साथ घर में रहती है। सोमवार रात गांव का ही युवक राघवेंद्र सिंह चोरी की नीयत से घर में घुस आया। खटपट की आवाज सुनकर वह कमरे के अंदर गई और राघवेंद्र से भिड़ गई। घर में उसे अकेला देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ जेवरात लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य द्वार खोलकर भाग गया।
TagsUPचोरमहिलादुष्कर्मभागाUPthiefwomanraperan awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





