उत्तर प्रदेश

UP News: आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे एक छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली

Bharti Sahu 2
5 Oct 2024 11:15 AM IST
UP News: आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे एक छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली
x
UP News: राजधानी लखनऊ स्थित कामर्स हाउस बिल्डिंग से कूदाकर एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। मृतक छात्र IIT-JEE की तैयारी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। मृतक छात्र जानकीपुरम का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के बैग से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों से संपर्क करने पर उसकी पहचान 17 वर्षीय युवक, निवासी जानकीपुरम, लखनऊ के रूप में हुई। मृतक आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था। स्थानीय परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। अन्य कानूनी कार्यवाही जारी है।
Next Story