- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: अलमारी के...

x
Up News: कमरे में अलमारी के नीचे बैठे सांप ने अधेड़ को डस लिया। परिजन उसे झाड़-फूंक कराते रहे। कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। यूपी के श्रावस्ती में एक अधेड़ को सांप ने डस लिया। परिजन उसे झाड़-फूंक कराते रहे। इसके बाद जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग चिंतित परिजनों को सांत्वना देते रहे।
मामला गिलौला कस्बे का है। यहां के निवासी सतीश कुमार गुप्ता (50) पुत्र दयाराम गुप्ता रात करीब 10 बजे कमरे में रखी अलमारी से कुछ सामान निकालने गए थे। अलमारी के नीचे छिपे जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें झाड़-फूंक कराते रहे। हालत में सुधार न होता देख परिजन उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story





