उत्तर प्रदेश

Up News: स्कूल जा रहे छह साल के छात्र को अनियंत्रित कार ने कुचला

Sarita
24 July 2025 6:21 AM IST
Up News: स्कूल जा रहे छह साल के छात्र को अनियंत्रित कार ने कुचला
x
Up News : जिले के भीमपुरा क्षेत्र के हनुमान चट्टी में बुधवार सुबह स्कूल जा रहे छह वर्षीय छात्र को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर नगरा-मझवारा मार्ग पर स्कूल जा रहे ओम विश्वकर्मा को एक अनियंत्रित कार ने कुचल दिया और बिजली के खंभे से टकरा गई।उन्होंने बताया कि इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे वाराणसी ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि ओम के पिता शैलेश विश्वकर्मा उसे मोटरसाइकिल से स्कूल छोड़ने गए थे।उनके अनुसार, उन्होंने अपने बेटे को मोटरसाइकिल से उतारकर स्कूल जाने के लिए कहा ही था कि तभी भीमपुरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे ओम कुचल गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story