उत्तर प्रदेश

Up News: रोडवेज बस ने दो बाइकों को कुचला, पंप कर्मचारी की मौत

Sarita
20 Nov 2025 8:53 AM IST
Up News: रोडवेज बस ने दो बाइकों को कुचला, पंप कर्मचारी की मौत
x
Up News: कुंदरकी में बुधवार को जलालपुर मोड़ के पास बिलारी से आ रही रुहेलखंड डिपो की सवारियों से भरी एक रोडवेज बस दो बाइकों को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि बस सड़क किनारे खाई में पलटने से बच गई।हादसे के कुछ ही देर बाद ही राहगीरों के साथ आसपास के लोगों की घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके चलते मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने पहले क्षतिग्रस्त सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया।
आरोपी बस चालक भाग निकला। इस हादसे में बिलारी क्षेत्र के ग्राम सिहाली नंदा निवासी बाइक सवार पेट्रोप पंप कर्मी कमल कुमार (30) पुत्र रामगोपाल की मौत हो गई। उसका छोटा भाई विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है।
वहीं बिलारी क्षेत्र के ही ग्राम नौशना स्योडारा निवासी दूसरी बाइक पर सवार राजमिस्त्री बाबूराम और देशपाल और रामपुर जिले के सैफनी निवासी उस्मान घायल हुए हैं। बस में सवार 15 यात्री चोटिल हुए हैं।पुलिस ने गंभीर घायल में विनय, बाबू राम और देशपाल को सीएचसी पर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि शव को पीएम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया।
Next Story