- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: रोडवेज बस और...
उत्तर प्रदेश
Up News: रोडवेज बस और ट्रक में भीषण टक्कर,एक यात्री की मौत
Sarita
27 Sept 2025 12:57 PM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ललपुरा थाना क्षेत्र के उजनेड़ी गाँव के पास रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक और बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लग गया। अब घटनास्थल पर यातायात बहाल हो गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है
Next Story





