- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कृषक...

x
UP News: यूपी के मऊ से बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सामने आई है। कृषक एक्सप्रेस (15008) में चेकिंग के दौरान एक कुंटल विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, विस्फोटक पदार्थ की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति सलेमपुर का रहने वाला है और वह कृषक ट्रेन से गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर की ओर जा रहा था।
यह खुलासा जीआरपी थाना मऊ के इंचार्ज राजकपूर सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि दीपावली के मौके पर ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा चेकिंग लगातार की जा रही थी, तभी इंदारा रेलवे स्टेशन के पास यह विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ।फिलहाल आरोपी को जीआरपी थाने में हिरासत में लिया गया है, और विस्फोटक पदार्थ की जांच जारी है। रेलवे प्रशासन और पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए सतर्क हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
TagsUPकृषक एक्सप्रेसविस्फोटकबरामदUPKisan Expressexplosives recovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





