- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: खाना बनाते...
उत्तर प्रदेश
Up News: खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से जिंदा जल गया अधेड़
Sarita
11 Feb 2026 12:43 PM IST
Up News: यूपी के सीतापुर में मंगलवार देर रात एक अधेड़ की जिंदा जलकर मौत हो गई। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है। बुधवार सुबह राजस्व टीम ने भी जानकारी जुटाई है।घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव की है। गांव निवासी रामनाथ (51) की मौत हुई है। बताया गया कि वह देर रात घर में खाना बना रहे थे। तभी अचानक गैस में आग लग गई। वह भी आग की चपेट में आ गए और जलने लगे। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े।
लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल प्रभारी सुरेंद्रनाथ अवस्थी व उनकी टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक रामनाथ की मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बुधवार सुबह नायब तहसीलदार अशोक यादव व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
TagsUpसिलेंडरआगअधेड़ UPcylinderfiremiddle-aged man जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story







