उत्तर प्रदेश

UP News: डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, जिंदा जले 5 यात्री

Sarita
15 May 2025 8:08 AM IST
UP News: डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, जिंदा जले 5 यात्री
x
UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह एक डबल डेकर बस में आग लग गई। इस हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। हादसा लखनऊ के मोहनलालगंज के पास किसान पथ पर हुआ। इस दौरान बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर भाग गए।6 से ज्यादा दमकल गाड़ियों से आए कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। पुलिस ने मृत यात्रियों के शवों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस बागपत की थी।
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। बस में धुआं भरने के बाद यात्री जाग गए। वहीं ड्राइवर के केबिन में एक अतिरिक्त सीट लगी हुई थी जिसकी वजह से यात्रियों को उतरने में दिक्कत हुई। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को उतरने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस जांच में पता चला कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला था, जिसकी वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस महज 10 मिनट में पूरी तरह जलकर राख हो गई।
गियर के पास चिंगारी निकलने से लगी आग
बस में सवार एक यात्री ने बताया कि जब आग लगी तो सभी यात्री सो रहे थे। शोर होने पर मैं भी जाग गया। मैंने देखा तो बस में भगदड़ और चीख-पुकार मची हुई थी। इसके बाद मैंने तुरंत अपनी पत्नी को जगाया। हम दोनों बस से उतर गए। इस दौरान कई यात्री फंस गए थे। वहीं, एक अन्य यात्री ने बताया कि गियर के पास चिंगारी निकलने की वजह से आग लगी। ड्राइवर बिना किसी को बताए भाग गया। आगे बैठे यात्री तो बाहर निकल गए लेकिन पीछे बैठे यात्री फंस गए।
Next Story