उत्तर प्रदेश

Up News: स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, सामग्री जलकर राख

Sarita
30 Oct 2025 8:14 AM IST
Up News: स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, सामग्री जलकर राख
x
Up News: शाकंभरी देवी रोड स्थित मोहल्ला मनिहारान निवासी कबाड़ व्यापारी इनाम के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा कबाड़ और अन्य सामान पल भर में ही आग की चपेट में आ गया। गोदाम के अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे। वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने सूझबूझ से काम लिया और समय रहते सभी सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा विस्फोट होने से बच गया।
गनीमत रही कि गोदाम आबादी वाले इलाके से बाहर था और आस-पास कोई अन्य प्रतिष्ठान या इमारत नहीं थी। इससे आग फैलने का खतरा टल गया। आग बुझाने के लिए पहले नगर पंचायत का एक टैंकर बुलाया गया, लेकिन वह आग बुझाने में नाकाम रहा। इसके बाद पुलिस ने दमकल को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गोदाम मालिक इनाम ने बताया कि तीन लाख रुपये से अधिक कीमत का कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story