- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News : रिफाइनरी...
उत्तर प्रदेश
Up News : रिफाइनरी प्लांट में लगी भीषण आग, दूर तक दहले लोग
Sarita
19 Oct 2025 8:21 AM IST

x
Up News : नवाबगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर-शुकरुल्लापुर के बीच स्थित बायो रिफाइनरी प्लांट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे भीषण धमाके होने लगे। प्लांट में मौजूद मालिक व मजदूरों ने भागकर जान बचाई। हालांकि एक मजदूर झुलस गया, उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। आसपास के करीब सात किलोमीटर तक तेज धमाकों की आवाजें और आग की लपटें साफ दिखाई दे रही हैं।
आग इतनी भीषण थी कि रिफाइनरी के बॉयलर फटने लगे। जानकारी लगते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड से देर रात तक आग बुझाई गई। कायमगंज निवासी रितिक कौशल का शुकरुल्लापुर-सादिकपुर गांव के बीच बायो रिफाइनरी प्लांट है।
मजदूरों के अनुसार प्लांट में धमाके इतने तेज थे कि सात किमी. दूर तक आवाजें सुनाई दे रही थीं। साथ ही आग की लपटें भी उठ रही थीं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड सर्विस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बायो रिफाइनरी में करीब 35 से 40 धमाके हुए हैं।
TagsUpरिफाइनरी प्लांटआगUPrefinery plantfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





