- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बहन की शादी...
उत्तर प्रदेश
Up News: बहन की शादी तय करने आया था शख्स, बदमाश ने घर में घुसकर मारी गोली
Sarita
4 March 2025 10:07 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हत्या का एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। दरअसल, बहन की शादी तय करने आए संभल के एक युवक की सोमवार शाम जरीफनगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संभल जिले के गंगावास गांव निवासी कैलाश जरीफनगर क्षेत्र के बस्तुइया गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केके सरोज ने बताया कि वह अपनी बहन की संभावित शादी तय करने आया था, तभी उसी गांव का एक युवक रिश्तेदार के घर में घुस आया और देशी तमंचे से उसे गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश के रूप में हुई है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि कैलाश के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एक अन्य मामले में सोनभद्र जिले की विशेष अदालत ने करीब ढाई साल पुराने दहेज हत्या के मामले में पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 21 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा सास-ससुर समेत चार अन्य दोषियों को भी तीन-तीन साल की कैद और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
सरकारी अधिवक्ता सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) सोनभद्र अर्चना रानी ने आरोपी पति हसनैन को आजीवन कारावास और उसके पिता बलमू, मां नजीरन, देवर राजू और ननद रोबिना को तीन-तीन साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने आदेश दिया कि यदि पति जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 8 जून 2022 को राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत बभनौली गांव निवासी जैबुन्निसा ने पन्नूगंज पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी चांदनी बेगम की शादी करीब 12 साल पहले बनौरा गांव (पन्नूगंज थाना क्षेत्र) निवासी हसनैन के साथ हुई थी।
TagsUpबहनशादीशख्सबदमाशमारीगोलीUpsistermarriagemanmiscreantshotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





