उत्तर प्रदेश

Up News:जोरदार धमाके के साथ उड़ी घर की छत,12 लोग घायल

Sarita
15 Oct 2025 8:46 AM IST
Up News:जोरदार धमाके के साथ उड़ी घर की छत,12 लोग घायल
x
Up News : मियागंज बाज़ार में बुधवार तड़के एक शक्तिशाली विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। यह विस्फोट स्थानीय निवासी नज़ीर के घर में हुआ, जिसमें 12 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 4:40 बजे एक तेज़ धमाका हुआ, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। नज़ीर के घर की छत उड़ गई और अंदर से बार-बार छोटे-छोटे धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। 108 और 102 एम्बुलेंस की चार गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुँचीं और सभी घायलों को जयसिंहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
नज़ीर के बेटे यासीन ने बताया कि उनके पिता नज़ीर (65), माँ जमातुल निशा (62), नूर मोहम्मद (25), सुहैल (17), सदा (12), खुशी (15), सहाना (20), और अब्दुल हमीद के परिवार के कई अन्य लोग, जिनमें फैज़ान (8) और कैफ़ी (22) शामिल हैं, घायल हो गए। विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि पड़ोसी अब्दुल हमीद के घर को भी भारी नुकसान पहुँचा। नज़ीर शादियों के लिए पटाखे (गोले) बनाने का काम करते थे, लेकिन उनका लाइसेंस फिलहाल रद्द कर दिया गया है।
Next Story
null